रांची, जनवरी 21 -- रांची। किशोरगंज स्थित इरगु टोली के नीलकंठ मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। प्रातःकाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूजन अनुष्ठान के पश्चात दोपहर तीन बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। अगले दिन, शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता को लेकर मंदिर समिति की बैठक में अध्यक्ष संदीप हेमरोम, सागर हेमरोम, हिमांशु दुबे, रजनीश पाण्डेय, मुकेश वर्मा, राजू उरांव और रिंकू शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...