रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित श्री नीलकंठ धाम में आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव का समापन श्री रामनवमी पर हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। नौ दिनों तक चली माता की चौकियों के बाद अंतिम दिन पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शुक्रवार सुबह महंत एवं मेयर विकास शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पंडित संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन कुंड में मंत्रोच्चार के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हीं कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर विधिवत पूजन कर उन्हें उपहार एवं प्रसाद भेंट किया। दोपहर से शुरू हुए विशाल भंडारे में सैकड़ों ...