नीलकंठ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
रिषिकेष, अगस्त 3 -- नीलकंठ धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार पर दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ब्रह्ममुहूर्त से ही नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालयसुरक्षा व्यवस्था भोलेभक्तों की भारी भीड़ से पैदल और मोटर मार्ग दिनभर पूरी तरह पैक रहे। नीलकंठ मेला क्षेत्र में हर ओर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे। दिनभर कांवड़ियों का नीलकंठ धाम पहुंचने और लौटने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वन्यजीव बाहुल्य पैदल मार्ग पर वन विभाग के कर्मी भी लगातार गश्त करते रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.