नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने जीता रघुवीर सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
मेरठ, मई 20 -- मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम रघुवीर सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और एफसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। नीलकंठ ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। एफसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30 ओवर के निर्धारित मैच में 226 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। नीलकंठ की टीम ने ये लक्ष्य 26.2 ओवर में प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शिवम चौधरी और आयुष भारद्वाज ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोच सनी भाटी, राजीव कुमार, अजय यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रावल क्रिकेट अकादमी 91 रनों से जीती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.