बागपत, फरवरी 16 -- जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तिभाव से भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। आश्रम के पीठाधीश सिद्ध गुरु महाराज ने कहा महाशिवरात्रि महोत्सव आदि काल से चला आ रहा हैं। यह समय शक्ति की उपासना करने का होता हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन, आराधना और जलाभिषेक करना हर सनातनी का परम धर्म हैं। शिवरात्रि के अवसर पर बिनौली, बरनावा, जौहड़ी, गलेहता, फजलपुर, रंछाड़, सिरसली आदि गांवों के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.