ललितपुर, फरवरी 14 -- नीलकंठेश्वर में जुटेंगे भोले के भक्त ललितपुर। भगवान भोलनाथ का पर्व हो और पाली स्थित विंध्याचल पर्वत श्रृंखला पर विराजे भगवान नीलकंठेश्वर का जिक्र नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस प्राचीन मंदिर के प्रति स्थानीय संग आस पास जनपदों के शिवभक्तों की अगाध श्रद्धा है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इस मंदिर में अभिषेक पूजन के लिए भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा होगा। कोई यहां रुद्राभिषेक कराएगा तो कोई हवन पूजन और मंत्र जाप करके भगवान शिव से करुणा के लिए प्रार्थना करेगा। इसके अलावा पाली कस्बा में रहने वाले शिव भक्त शिव बारात का आयोजन करेंगे। जिसमें हजारों भक्त बाराती बनकर बारात में नृत्य करते नजर आएंगे। इस दिन घरों में भी विभिन्न आयोजन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.