लखनऊ, फरवरी 5 -- महानगर छन्नीलाल चौराहा स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नीलकंठेश्वर महादेव (वैष्णव माता) मंदिर दो दिवसीय 38वें विशाल भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर के महंत सिद्धेश्वरानंद गिरि की अगुवाई में मंदिर परिसर से महानगर इलाके में नीलकंठेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। महंत सिद्धेश्वरानंद ने बताया कि महादेव ने नगर भ्रमण किया। यात्रा वापस मंदिर में समाप्त हुई। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी समेत आसपास जिलों से हजारों संत, श्रद्धालू विशाल भंडारे में आएंगे। तब कार्यक्रम का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.