लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार,संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में नीर नारी शक्ति थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लातेहार के तत्वावधान में जल महोत्सव -गांव का उत्सव, देश का महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, समूह की दीदियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की सभी माताओं एवं बहनों को, हार्दिक ...