नीर झरना समिति सदस्यों पर जानलेवा हमला
रिषिकेष, जून 9 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नीर वाटर फॉल में एंट्री के दौरान यूपी के तीन पर्यटकों ने नीर झरना समिति सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट में एक समिति सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि, अन्य सदस्यों को भी चोटें आई। नामजद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर्यटकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार की है। नीर झरना समिति सदस्य सुनील कैंतुरा ने शिकायत दी। बताया कि वह नीर गांव, नरेंद्रनगर का निवासी है। यूपी नंबर के दो कारों से पर्यटक पहुंचे। उनके वाहन पर पुलिस का स्टीकर भी लगा था। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नीर झरना समिति सदस्यों पर जानलेवा हमला दूसरे पक्ष से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.