मेरठ, अप्रैल 27 -- शहर की उभरती एथलीट नीरू पाठक ने त्रिवेंद्रम में आयोजित अंडर-20 फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्होंने मई में हांगकांग (चीन) में होने वाली 22वीं अंडर-20 जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क 55.99 सेकेंड था, जिसे नीरू ने 54.31 सेकेंड का समय निकालकर पार कर लिया। मेरठ के एनएएस कॉलेज मैदान में कोच विशाल सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही नीरू का यह प्रदर्शन उनके करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।वहीं, मेरठ की ही एक अन्य एथलीट श्रद्धा यादव ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट 45.44 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- एशियाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.