नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- निशानेबाजी : नीरू ढांडा ट्रैप क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर नागोया। नीरू ढांडा रविवार को महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में 50 में से 48 निशाने लगाकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही। पहले दो दौर में उनके सिर्फ दो निशाने चूके। पहले दिन वह 24 और 24 का स्कोर करके कतर की बासिल रे के साथ शीर्ष पर रहीं। नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने मिलकर 130 अंक बनाए और चीन के बाद कतर और कुवैत के साथ दूसरे स्थान पर है। अहलावत ने 20 और 22 स्कोर किया जबकि कीर ने 19 और 21 स्कोर किया। रैपिड चरण सोमवार को खेला जाएगा जिसमें टीम पदक तय होंगे। यह भी पढ़ें- खेल : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में भारत इस समय चीन (868) और दक्षिण कोरिया (870) से पीछे है और उसके 864 अंक है। यह भी पढ़ें- खेल : सेपकटेकरा : महिला युग...