नीरू ढांडा उधार की बंदूक से बनीं निशानेबाज, अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास; 10 दिन पहले हुआ ऐसा
नागोया, सितम्बर 29 -- उधार की बंदूक, भोपाल का एक तालाब और रिश्ते के भाई का लगातार प्रोत्साहन - ऐसे ही नीरू ढांडा का सफर शुरू हुआ था। सात साल बाद 26 वर्षीय नीरू ने एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारतीय निशानेबाजी में नया इतिहास रच दिया। नीरू मंगलवार को महिला ट्रैप स्पर्धा में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीतकर एशियाई खेलों में व्यक्तिगत शॉटगन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। रिश्ते के भाई लक्ष्य श्योराण के पिता की भारतीय निर्मित बंदूक से कामचलाऊ निशानों पर निशाना साधने से लेकर एशियाई मंच पर दबदबा कायम करने तक नीरू का सफर बेहद असाधारण रहा है। हरियाणा के जींद जिले के एक किसान की बेटी नीरू के पास 2019 में भोपाल जाने के समय निशानेबाजी का महज छह महीने का अनुभव था।'उससे पहले निशानेबाजी के बारे में नहीं पता था' मध्य प्रदेश राज्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.