बिहारशरीफ, मार्च 29 -- रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के पास हुआ हादसा फोटो : रहुई चोरी-रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के पास क्षतिग्रस्त नीरा स्टॉल। रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग के किनारे भेंडा मोड़ के पास शनिवार की रात बदमाशों ने जीविका द्वारा लगाये गये नीरा के स्टॉल को पलट दिया। साथ ही ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने स्टॉल की हालत देखकर संचालिका दयामुनी देवी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जीविका की ओर से काउंटर उपलब्ध कराया गया था। इसमें रखे बिस्किट, नमकीन, तेल आदि सामान चोरी हो गये। इसी के सहारे परिवार का पालन-पालन कर रही थी। चोरी के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि ...