पटना, मई 12 -- राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीरा संवर्धन योजना को प्राथमिकता दे रही है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का नीरा सीजन शुरू हो चुका है, जिसके लिए 70 हजार से अधिक ताड़ के पेड़ चिह्नित किए गए हैं। जीविका के मुताबिक, करीब दो महीने के नीरा सीजन के लिए 11 हजार टैपर्स को चिह्नित कर 7,900 लाइसेंस जारी किया गया है। योजना के तहत अब तक करीब 1 लाख 22 हजार लीटर नीरा का उत्पादन हुआ है, जिसमें से 1 लाख 19 हजार लीटर से अधिक नीरा बाजार में बेचा जा चुका है। नीरा बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेश में 338 अस्थायी काउंटर और 115 स्थायी काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसे प्रोत्साहित करने के लिए जीविका व मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग मिलकर काम कर रहा है। नीरा, ताड़ के पेड़ से सुबह-सुबह निकाला जाने वाला प्राकृतिक रस है, जो पूरी तरह नशामुक्त होता है। इसमें...