नीरा काउंटर का उद्घाटन, बताया लाभकारी
मुंगेर, मई 16 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को नीरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई। जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक धरहरा कुमारी जय श्री ने सभी कर्मियों के साथ मिलकर सुबह 8 बजे नीरा अस्थायी काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान जीविका से जुड़े कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि नीरा ताड़, खजूर और नारियल जैसे पाम वृक्षों से प्राप्त होने वाला प्राकृतिक एवं पौष्टिक पेय पदार्थ है। इसमें प्राकृतिक शर्करा, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से बचाव में सहायक माने जाते हैं। बीपीएम कुमारी जय श्री ने कहा कि यदि नियमित रूप से शुद्ध नीरा का सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.