मोतिहारी, जनवरी 28 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के विन्दवलिया गांव में सोमवार को ताड़ के पेड़ से नीरा उतारने के दौरान गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक नगर पंचायत क्षेत्र के बहादुरपुर गांव वार्ड तेरह के लक्ष्मण राम के पुत्र वीरेन्द्र राम 50 वर्ष थे। गोविन्दगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजन को सौंप दिया। इसकी पुष्टि गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने की। वीरेन्द्र बहुत पहले से नीरा पेड़ से उतारने का कार्य करता था। उसी दौरान अचानक वह पेड़ से गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है। जिसमें एक पुत्री की शादी हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.