मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में 24 मार्च की रात हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने अपनी जांच की रफ्तार तेज कर दी है। हालांकि, पुलिस के ताजा बयान ने इस मामले में एक नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे, सठबिग्घी निवासी सुमन कुमार, रूपेश और अजित कुमार बाइक से नीरपुर यज्ञ देखकर लौट रहे थे। पीड़ितों के अनुसार, नीरपुर-लोहची मार्ग पर पुल के पास छह हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोककर दो मोबाइल, सोने की चकती और नकदी लूट ली थी।थाना अध्यक्ष ने कहा, मामला संदिग्धःइस मामले पर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने ताजा जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है, लेकिन घटना के कुछ पहलुओं पर संदेह जताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वे इस मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.