नीरज हाजरा हत्याकांड में बिहार से जीजा व जमुआ से साली गिरफ्तार
गिरडीह, जुलाई 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के जमुआ थाना क्षेत्र से लापता 20 वर्षीय युवक नीरज हाजरा की हत्या के सनसनीखेज मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों जीजा व साली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक होंडा स्कूटी (JH11AS-0312) तथा दो चाकू भी बरामद किए हैं। मामले का खुलासा सोमवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में किया। एसडीपीओ ने बताया कि भिखोडीह निवासी सुभाष हाजरा (पिता- स्व. सुकर हाजरा) ने 5 जुलाई 2026 को जमुआ थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनका 20 वर्षीय पुत्र नीरज हाजरा जमुआ चौक से अचानक लापता हो गया है। इस सूचना पर सनहा संख्या-20/2026 दर्ज कर पुलिस ने युवक की तलाशी शुरू कर दी। बाद में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.