धनबाद, मई 15 -- पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के नौ वर्षों के बाद अंततः पुलिस ने कांड का अनुसंधान बंद कर दिया। सरायढेला पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में इस मामले का अंतिम प्रतिवेदन दाखिल कर दिया। अदालत को सौंपे गए अंतिम प्रतिवेदन में पुलिस ने इस मामले के आरोपी गया सिंह को मृत बताया तथा आरोपी महंत पांडेय और मेयर संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह के खिलाफ किसी प्रकार का साक्ष्य न मिलने की बात बताई। साक्ष्य की कमी होने की बात बताकर मामले को बंद कर दिया है। आरोपी संतोष और मोनू एवं अन्य के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- रामपुर के चर्चित अधिवक्ता फारूख हत्याकांड में कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट दोनों को असत्यापित दिखाते हुए पुलिस ने अदालत को प्रतिवेदन दाखिल कर दिया है।इस मामले में पुलिस ...