जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी शुक्रवार को बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने वापस ले लिया। क्योंकि राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिनों के रिमांड पर ले लिया है। मालूम हो कि बिष्टुपुर के डीडी बार में आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की चापड़ से मार कर 27 जून को हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अब तक नीरज सिंह समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल से 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस यह भी पढ़ें- डीआईजी ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, एसआईटी को दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...