आगरा, जुलाई 22 -- आगरा के शतरंज खिलाड़ी नीरज शर्मा ने शतरंज जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फिडे कैंडिडेट मास्टर (सीएम) खिताब अर्जित कर लिया है। इसके साथ ही नीरज शर्मा आगरा के पहले फिडे टाइटलधारी शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से आगरा के शतरंज जगत में हर्ष का माहौल है। खिताब उस खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है जो 2200 या उससे अधिक फिडे रेटिंग प्राप्त करता है। नीरज ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच स्व. राजेश आनंद माथुर को दिया है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव राणा प्रताप सिंह ने नीरज शर्मा को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...