बिजनौर, मार्च 17 -- नगीना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।जिसमें नगीना के दो नेताओं को शामिल किया गया है। भाजपा की नईं जिला कार्यकारिणी में पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई व कोतवाली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी डॉ फूल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर जिले की कईं नगर पालिका परिषदों में सभासदों को नामित करने की अधिसूचना जारी की। नगर पालिका परिषद नगीना में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई (विश्नोई सराय) व लाला विनोद अग्रवाल (सरायमीर), सोहन सैनी(लाल सराय),मनोज टंडन(विश्नोई सराय)तथा डॉ भूपेश(कायस्थान)को सभासद नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...