संभल, अप्रैल 1 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई द्वारा मंगलवार को एक भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रामबाग रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर में सायं 5 बजे से शुरू हुआ, जिसमें वैश्य समाज के नागरिकों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नीरज बोरा के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। युवा जिलाध्यक्ष शिखर गोयल ने कहा कि नीरज बोरा का जीवन पूरी तरह समाज सेवा को समर्पित है और उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.