नैनीताल, जून 24 -- भवाली। भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में नीरज रावत को विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह-प्रभारी श्रीपाल राणा के परामर्श और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी की सहमति के बाद की गई। नियुक्ति पर नीरज रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- नीरज बने भाजपा विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...