नैनीताल, अप्रैल 5 -- गरमपानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना-गरमपानी, रातीघाट एवं चमड़िया क्षेत्र में रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। नीरज जलाल ने 44 वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।मतदान प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की निगरानी में सुव्यवस्थित ढंग से कराई गई, जिससे पूरे चुनाव के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनी रही। कुल 325 पंजीकृत मतदाताओं में से 289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में नीरज जलाल ने 166 मत हासिल कर निर्णायक बढ़त बनाई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर पनौरा को 122 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज जलाल का भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.