अयोध्या, मार्च 31 -- मवई। नेवरा बाजार निवासी नीरज कुमार जायसवाल पुत्र वेदप्रकाश जायसवाल ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 33वीं रैंक हासिल कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नीरज का चयन खंड विकास अधिकारी पद पर हुआ है, जिसे लेकर परिजन और शुभचिंतकों में उत्साह है। नीरज की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई प्रेरणा जागी है और उन्होंने साबित किया है कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंगलवार को मवई चौराहा पर प्रथम आगमन के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए बधाइयां दीं। इस मौके पर अंजनी साहू, विश्वनाथ गुप्त, पंकज जायसवाल, विवेक गुप्ता व आशीष गुप्त सहित अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.