सोनभद्र, सितम्बर 22 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की निगाही परियोजना में रविवार को 11वीं एनसीएल अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन -भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों से कुल 304 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से 28 महिलाएं शामिल रहीं। अंतरक्षेत्रीय शक्तित्तोलन भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के दौरान निगाही परियोजना से नीरज द्विवेदी ने मिस्टर एनसीएल का खिताब अपने नाम किया। इसी क्रम में बेस्ट लिफ्टर के लिए झिंगुरदा से अनूप कुमार, स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ़ एनसीएल के लिये दूधीचुआ के महेंद्र कुमार, स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ़ एनसीएल के लिए मुख्यालय से आराधना कुमार को सम्मानित किया गया। सभी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये बीना परियोजना प्रथम, दुधीचुआ द्वितीय व एनएससी तृतीय स्थान पर रहे।समापन स...