मेरठ, मई 24 -- भारतीय खेल प्राधिकरण बहालगढ़, सोनीपत में 15 मई से 18 मई तक आयोजित द्वितीय चरण की चयन प्रतियोगिता में मेरठ के तीरंदाज नीरज चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर भारतीय टीम में जगह बनाई है। नीरज चौहान अब जून माह में तुर्की के अंटालिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप स्टेज-3, जुलाई माह में स्पेन के मैड्रिड में होने वाले वर्ल्ड कप स्टेज-4 तथा ऐची नागोया जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच का योगदान नीरज के कोच प्रियंक त्यागी ने बताया कि चार दिनों तक चली इस चयन प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष तीरंदाजों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कोच प्रियंक त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा और तीरंदाजी का प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद सरस्वती के सानिध्य में गुरुकुल प्रभात आश्र...