बांदा, मई 25 -- अतर्रा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर अतर्रा के निवासी नीरज द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड से मुलाकात किया। उन्हें सिद्धार्थ नगर की कपिलवस्तु विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है | शीर्ष नेतृत्व पार्टी प्रमुख ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए नीरज द्विवेदी रवि पर भरोसा जताया है। कहा कि इनकी ईमानदारी और लगन से पार्टी को मजबूती मिलेगी । नीरज द्विवेदी रवि 2012 से समाजवादी पार्टी में जुड़े हैं और छात्र राजनीति से निकल कर आज राष्ट्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...