पटना।, अक्टूबर 28 -- Patna Seat Results: पटना स्नातक एमएलसी सीट के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं। जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। पहली वरीयता में लगातार आगे रहने के बाद उन्होंने दूसरी वरीयता में भी बढ़त बनाई। उनका मुकाबला भले ही राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित उम्मीदवार से था, लेकिन हार मोकामा से जेडीयू के ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मानी है। इस चुनाव में उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। इसका सबसे बड़ा कारण यही था कि उन्हें नीरज कुमार से बदला लेना था। अनंत सिंह अक्सर आरोप लगाते रहते हैं कि उनके चुनाव में नीरज कुमार ने विरोध किया था। चुनाव के दौरान ललन सिंह ने भी उनके इस बयान को दोहराया था। नीरज कुमार से बदला लेने की जिद के कारण उन्होंने इस एमएलसी चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को ...