नीरज का नाम सुनते ही अनंत सिंह बौखलाए, मीडिया वालों का माइक भी फेंक दिया
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पार्टी के नेताओं पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी के लिए तेजस्वी यादव से गद्दारी किया उसमें अब न्याय करने वाला कोई नहीं है। अनंत सिंह जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अनंत सिंह ने न्यूज चैनलों का माइक फेंक दिया जब उनसे नीरज कुमार को लेकर सवाल किया। पार्टी विरोधि गतिविधि और शीर्ष नेतृत्व पर अमार्यादित और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जदयू ने अनंत सिंह को एमएलसी चुनाव के मतदान के अगले ही दिन पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी निकाल दिया गया है। अनंत सिंह कहते हैं कि इस कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.