हरिद्वार, फरवरी 27 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद में बीकॉम के छात्र नीरज और छात्रा कीर्ति ने चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि मैदान में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। महत्वपूर्ण यह है कि खिलाड़ी ईमानदारी, अनुशासन और जुझारूपन के साथ चुनौती का सामना करें। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय महेश्वरी ने भी अपने विचार रखे। मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक विनय थपलियाल ने इसके सफल आयोजन के लिए सबका जताया। 1500 मीटर दौड़ के परिणाम छात्र वर्ग: सूजल प्रथम, सारिक द्वितीय, रुद्र कन्याल तृतीय छात्रा वर्ग: दीक्षा यादव प्रथम, दीक्षा शर्मा द्वितीय, ज्योति तृतीय 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग: नीरज प्रथम, सूजल द्वितीय, रुद्र तिवारी तृतीय छात्रा वर्ग: कीर्ति प्रथम, दीक्षा यादव द्वितीय, सृष्टि भ...