रांची, अप्रैल 6 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल का 24वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षिका सुषमा प्रिया, घटा गिरि व संजय सिंह ने विद्यालय के 24 वर्षों के गौरवशाली सफर को साझा किया। 9वीं-10वीं की छात्राओं ने आकर्षक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.