रांची, जून 25 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल कांके में गुरुवार को साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक, साइबर सिक्योरिटी प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस निरीक्षक, साइबर सिक्योरिटी आरके मिश्रा और एसके मिश्रा ने छात्रों के साथ अहम जानकारियां साझा कीं। प्राचार्या किरण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से सशक्त, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और डिजिटल रूप से जागरूक करना बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...