रांची, अप्रैल 1 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। कक्षा के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रक्तदान, स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत जांच शिविर सहित कौशल मेला और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने के साथ ही उनका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...