रांची, अगस्त 26 -- रांची। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में डीएवी सीएमसी के तत्वावधान में दो दिवसीय योग और हॉकी खेल का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें विभिन्न क्लस्टरों के 35 स्कूलों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एआरओ झारखंड जोन बी एमके सिन्हा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि डीएवी संस्था के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे हैं। डीएवी के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विपिन राय, पीके झा, रोशी वाधवानी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.