रांची, मार्च 9 -- रांची। नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के नौवीं कक्षा के छात्र श्रीयांशु शेखर दास और स्वरित अर्पण को इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए चुना गया है। श्रीयांशु को स्मार्ट स्टडी डेस्क और स्वरित को स्मार्ट फार्मिंग ट्रक मॉडल के नवाचार के लिए यह सम्मान मिला। प्राचार्या किरण यादव ने छात्रों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि दैनिक जीवन में अवलोकन से ही समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान निकलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...