रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज में पद्मविभूषण गोपालदास नीरज, पद्मश्री बेकल उत्साही और पद्मश्री बशीर बद्र की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी देहात प्रो. शेखर चंद सुयाल ने कहा कि कविता और शायरी साधना का विषय है। प्रमुख शायरा एवं अतिरिक्त जिला जज मीना खान नाज ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और संस्कृति को संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...