नई दिल्ली, मई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम के अनुरूप दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अब केवल सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे या आवश्यकता पड़ने पर केवल एक आधिकारिक गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की अपील को प्रतिबद्धता के साथ लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब इस पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा है और एक चुनौती भी दी है। उन्होंने कपिल मिश्रा के रील बनाने को ड्रामा करार देते हुए कहा कि वह सरकार से ली हुई सारी गाड़ियां वापस कर दें। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, अगर एक दिन की रील बनाने का ड्रामा है तो ठीक है । मगर नीय...