कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा इलाके की एक बीमार महिला से इलाज के बहाने झोला छाप डॉक्टर ने अश्लील हरकत की। यह कृत्य अनेकों बार किया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।चरवा क्षेत्र की पीड़िता का कहना है कि इन दिनों उसकी तबीयत खराब चल रही है। इलाज के लिए पड़ोसी गांव धमसेढ़ा निवासी कथित डॉक्टर विजय करन यादव के क्लीनिक जाया करती थी। पीड़िता की मानें तो आरोपी डॉक्टर लगातार उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। कभी निजी अंगों में हाथ लगा देता था तो कभी आपत्तिजनक बातें किया करता था। कई बार मना करने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को फिर से उसने यही हरकत की। इस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.