नीम के बीज से हरियाली बढ़ाने की पहल
सीवान, अगस्त 12 -- बसंतपुर,एसं। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बसंतपुर वेलफेयर फाउंडेशन ने अनूठी पहल शुरू की है। संस्था के सदस्यों ने जून में विभिन्न स्थानों से नीम के बीज एकत्र किए थे। अब बारिश के मौसम में मिट्टी व पोषक तत्वों के साथ इन बीजों को नहर किनारे, नदी तट और खाली जगहों पर रखा जा रहा है। संस्था के संस्थापक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के प्राकृतिक वातावरण में बीजों के अंकुरित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कम संसाधनों में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। आने वाले दिनों में नीम समेत अन्य प्रजातियों के पौधे तैयार कर उनका रोपण व संरक्षण किया जाएगा। फाउंडेशन ने अभियान को 'एक बीज-एक पौधा-एक वृक्ष' का संदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.