नीम के पेड़ से लटककर युवती ने दी जान, गांव में सनसनी
औरैया, मई 2 -- अजीतमल, संवाददाता। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने काम के लिए घरों से निकले तो युवती का शव पेड़ से लटका देख सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी पल्लू सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी रश्मि की शादी हो चुकी है, जबकि मृतका शिवानी इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी और घर पर ही रह रही थी। यह भी पढ़ें- अयाना क्षेत्र में फंदे से लटका मिला युवती का शव शनिवार सुबह उसका शव घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.