नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जून 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेवन गांव के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार भोर पहर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने व प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।बेवन गंाव का रहने वाला अट्ठाइस वर्षीय शिवम सिंह खेती किसानी करता था। इस समय किसी बात को लेकर वह गुमसुम रह रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात में वह खाना खाने के बाद घर में 12 बजे तक टीवी देखता रहा। इसके बाद वह कमरे में लेटने चला गया था। भोर पहर करीब चार बजे उसने घर के पीछे खड़े नीम के पेड में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया।बेटे का शव देखकर उसकी मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.