नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 8 माह पहले हुई थी शादी
उन्नाव, जून 29 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में रविवार शाम युवक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटियान गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कमलेश पुत्र महेश का संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से शव लटका मिला। चरवाहों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों में शव देखकर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि घटना के समय परिजन एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे। कमलेश की शादी करीब आठ माह पहले अचलगंज थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव निवासी प्रीति से हुई थी। परिजनों का कहना है कि कमलेश ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.