उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। संवाददाता सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक किसान की फांसी से मौत हो गई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पीएम को भेजा।बीकामऊ गांव के 53 वर्षीय किसान देशराज का शव उनके घर से करीब 100 मीटर दूर एक नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और देशराज का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि देशराज खेती-किसानी...