जौनपुर, अप्रैल 15 -- रामपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में मंगलवार की रात एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी 32 वर्षीय पवन सिंह पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपने मकान की छत से नीम के पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसे गले में लपेटकर छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों की नजर पेड़ की डाल पर लटके शव पर पड़ी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रामपुर थाना पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.