गंगापार, जनवरी 23 -- नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड रहा किशोर फिसल कर गिर पड़ा। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊआइमा क्षेत्र के भदरपुर निवासी राम दुलार का भांजा रोहित कुमार प्रतापगढ़ के रानीगंज के ग्राम भुर्रा से अपने मामा राम दुलार के यहां आया था। शुक्रवार की सुबह रोहित नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोडने लगा। पेड की डाल से फिसल कर रोहित जमीन पर गिर पड़ा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...