नीम के पेड़ गिरने से युवक की मौत
जौनपुर, मई 31 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में रविवार शाम हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव में काटे जा रहे नीम के पेड़ के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आए युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी विनय पटेल ने अपना एक नीम का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटा जा रहा था। इसी दौरान गांव के निवासी अरविंद पटेल किसी शादी समारोह में दैजा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह उस स्थान के पास पहुंचे, जहां पेड़ की कटाई का कार्य चल रहा था, तभी नीम का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।पेड़ की चपेट में आने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।युवक की मौत की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.