फतेहपुर, जून 4 -- विजयीपुर। कस्बा चौराहे से एक प्रतिबंधित नीम की लकड़ी लदे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू रेंज के वन दरोगा अनूप शुक्ल ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया था कि प्रतिबंधित नीम की हरी लकड़ी लादकर ट्रक द्वारा ले जाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने लकड़ी लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बच्चेलाल सरोज ने बताया कि ट्रक चालक तैहनीश निवासी ग्राम पच्चीसा पर मजरे खैरई थाना खागा से लकड़ी के कागज मांगे गए जिस पर वह कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। जिस पर ठेकेदार व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- आम की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज, दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बेनीपुर- करपी पथ से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...