नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- गांव में आज भी लोग सुबह उठने के बाद कुल्ला करते हैं और नीम की दातुन का इस्तेमाल करते हैं। नीम की टहनी को दांतों से चबाकर फिर उसके रेशों से दांतों को साफ किया जाता है। दांत साफ करने का यह तरीका काफी पुराना और असरदार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नीम की दातुन करने से दांत चमकते हैं और उनमें कीड़े भी नहीं लगते। हालांकि, साइंस इस बात को नहीं मानता है। आज हम आपको बताएंगे नीम की दातुन करने से क्या होता है और इसके फायदे-नुकसान क्या होते हैं। साथ ही इसे करने का सही तरीका भी जानेंगे।दांतों की सफाई का पुराना तरीका पुराने जमाने में जब ब्रश, टूथपेस्ट नहीं हुआ करता था, तब लोगों ने नीम की टहनी को दातुन के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया। नीम के गुणों के बारे में हर कोई जानता है और इसके रेशों से दांतों पर जमा गंदगी को साफ कर दि...